सादुलशहर में निर्दलीय मनीषा खीचड़ निर्विरोध चेयरमैन बनी
नगर निकाय आम चुनाव में अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए नामंाकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। आज अभ्यर्थिता वापस लेने का समय अपरान्ह 3 बजे तक का है। इस बीच सादुलशहर नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी निर्मला खीचड़ ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। अब निर्दलीय प्रत्याशी मनीषा खीचड़ एक मात्र प्रत्याशी होने से वे निर्विरोध पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हो गई हैं। हालांकि अभी तक उनके निर्चाचन की अधिकृत रूप से घोषणा नहीं की गई है। विदित रहे कि पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ खेमे ने भाजपा की टिकट नहीं मिलने पर 25 में से 24 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतारे थे।

No comments