सभापति और उप सभापति चुनाव को लेकर बैठक
श्रीगंगानगर नगर परिषद सभापति और उप सभापति पद चुनाव-2026 को लेकर शुक्रवार को पंचायत समिति श्रीगंगाानगर में निर्वाचन अधिकारी अभिषेक जैन की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इस बैठक में रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जैन ने श्रीगंगानगर नगर परिषद सभापति चुनाव के लिए 21 सितम्बर सोमवार को निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान करवाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं वेलेट पेपर को फोल्ड करने, मतदान पेटी तैयार करने और निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करवाने संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।
No comments