मूंग की सरकारी खरीद शुरू करवाने सहित किसानों ने तीन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
सादुलशहर में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर, राजस्थान की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मूंग की सरकारी खरीद जल्द शुरू करवाने, किसानों को बिना किसी अतिरिक्त सामान के डीएपी व यूरिया उपलब्ध करवाने तथा श्रीगंगानगर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की गई।
किसान नेताओं ने बताया कि समय पर पानी नहीं मिलने से मूंग की फसल प्रभावित हुई है और कई किसानों ने फसल निकाल ली है। सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों को कम कीमत पर मूंग बेचनी पड़ रही है।

No comments