Breaking News

लायंस क्लब सनराइज ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए तीन अभियंताओं को किया सम्मानित

लायंस क्लब श्रीगंगानगर सनराइज की ओर से हनुमानगढ़ रोड स्थित होटल में अभियंता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन नितिन मित्तल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समाजसेवा के लिए मनोज गोयल 'मंगलÓ, रोहित जिंदल एवं भव्या छाबड़ा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अभियंता राष्ट्र के समग्र विकास की आधारशिला हैं। उनकी नवोन्मेषी सोच, उन्नत तकनीक और समर्पण से बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है।

No comments