Breaking News

एसडीएम ऑफिस में नियुक्त बाबू दीपक रहेजा निलम्बित

उपखंड अधिकारी कार्यालय श्रीगंगानगर में नियुक्त सहायक प्रशासनिक अधिकारी दीपक रहेजा को निलम्बित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने गत दिवस यह आदेश जारी किये। आदेश के अनुसार निलम्बन अवधि के दौरान दीपक रहेजा का मुख्यालय घड़साना किया गया है। उन्हें वहां अपनी उपस्थिति देनी होगी। कलेक्ट्रेट सूत्रों ने बताया कि दीपक रहेजा के खिलाफ जांच लम्बित है। जांच अवधि के चलते उन्हें निलम्बित करके घड़साना भेज दिया गया है। गौरतलब है कि जिला प्रशासन की ओर विगत 2025 में स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने पर दीपक रहेजा को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित भी किया गया था।

No comments