बादल छाए, आंधी के साथ बूंदाबांदी
श्रीगंगानगर जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। जिले के कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हुई। इससे मौसम में ठंडक घुली और बारिश की उम्मीद बढ़ गई।
हालांकि बादलों के बीच किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। इन दिनों नरमा की फसल खेतों में पकाव की अवस्था में पहुंच चुकी है। ऐसे में यदि तेज बारिश होती है तो तैयार फसल को नुकसान हो सकता है।
किसानों के अनुसार नरमा की फसल में कई जगह टिंडे पककर खुलने लगे हैं और चुगाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे समय में बारिश होने पर खुले टिंडों में पानी भरने से कपास की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।
No comments