किसान आंदोलन: मंडियां तीन दिन से लगातार अनिश्चितकाल के लिए बंद
घड़साना में खेत बचाओ, किसान बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसानों का अनिश्चितकालीन महापड़ाव सोमवार को 19वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के समर्थन में कस्बे की धान मंडी, सब्जी मंडी और तह बाजार आज तीन दिन से लगातार अनिश्चितकाल के लिए बंद हैं। वहीं आईजीएनपी के प्रथम चरण क्षेत्र में आने वाली मंडियों और कस्बों के बाजार भी बंद हैं। वहीं पर्याप्त सिंचाई पानी की मांग को लेकर आंदोलित किसानों के समर्थन में ग्राम पंचायत 8 केएनडी, ग्राम पंचायत 2 जीएम बी व ग्राम पंचायत 19 जीडी में पंचायत राज के चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। यहीं आज ग्राम पंचायत 19 जीडी में लगने वाले जन सेवा अभियान शिविर का बहिष्कार कर दिया है।

No comments