अनूपगढ़ में सूनी ढाणी से सामान चोरी
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के चक 2 एमएसआर ढाणी से अज्ञात चोरी सामान चोरी करके ले गये।
जमीन का मालिक वर्तमान में बीकानेर के वल्लभ गार्डन में रहता है। कई दिनों बाद ढाणी संभालने आया तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार जमीन के मालिक 60 वर्षीय विष्णुदत्त पुत्र बनवारीलाल बिश्रोई ने रिपोर्ट दी कि जमीन में मेरी ढाणी बनी हुई है। ढाणी बंद रहती है। 15-20 दिनों बाद ढाणी संभालने आता हूं। 20 दिन पहले ढाणी में आया तो सब कुछ ठीक था। 20 अगस्त को दोपहर दो बजे ढाणी पहुंचा तो ढाणी के मैन गेट का ताला सही था, लेकिन ढाणी में बनी तीन कमरों के ताले टूटे हुए थे।

No comments