हनुमानगढ़ पुलिस की मैराथन दौड़
हनुमानगढ़ में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में हनुमानगढ़ पुलिस की ओर से 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
एसपी बी. आदित्य ने राजीव गांधी स्टेडियम से मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ करणी चौक, तिलक सर्किल, सर्किट हाउस, एसपी ऑफिस एवं जिला परिषद होते हुए पुन: राजीव गांधी स्टेडियम पहुंची। यहां समापन हुआ।

No comments