हजारों की नगदी सहित चार जुआरी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर जिले के घड़साना थाना पुलिस ने अनूपगढ़ शाखा नहर पुलिया के निकट ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से 37 हजार की नगदी बरामद कर ली।
हवलदार राजीव ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे विकास पुत्र गोपालदास धाणक निवासी रावला मंडी, मुकेश पुत्र प्रभुराम ओड निवासी रावला, रहमतु पुत्र फेजु खान निासी पनपालसर बीकानेर व चक 12 एमएलडी बी निवासी सुनील कुमार पुत्र इन्द्रजीत भाट को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से 37 हजार 50 रुपए की नगदी बरामद की।

No comments