Breaking News

अबोहर में फायरिंग में घायल युवक की हालत में सुधार

श्रीगंगानगर के पड़ौसी पंजाब के अबोहर कस्बे में वाल्मीकि समाज की बैठक में भाग लेकर बाहर निकलते ही गोली मारन से घायल अजय उर्फ भोलू वाल्मीकि की हालत में सुधार है। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उपचार के बाद उसकी जान को खतरा टल गया है, लेकिन उसके शरीर से अभी गोली बाहर नहीं निकल पाई है। गौरतलब है कि अबोहर में अजय उर्फ भोलू वाल्मीकि मंदिर परिसर से बाहर निकला था, तभी बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा और पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली भोलू वाल्मीकि के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

No comments