विदेशी पिस्टल सप्लाई चेन में शामिल तीन और युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी पुलिस ने श्रीकरणपुर मार्ग से दो युवकों को विदेशी पिस्टल व मैगजीन सहित गिरफ्तार करने के मामले में सप्लाई चेन में शामिल तीन और युवकों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी सुमन परिहार ने बताया कि विगत 22 सितम्बर को करणपुर मार्ग पर गांव 54 एलएनपी निवासी 29 वर्षीय मोहित पुत्र रतनलाल व गांव 10 ओ तेजेवाला निवासी विश्वदीप पुत्र सतपाल सिंह को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से दो विदेशी पिस्टल जिगाना व दो मैगजीन बरामद की थी। दोनों आरोपी एक बे्रजा कार में सवार होकर जा रहे थे।

No comments