मॉर्निंग वॉक से लौट रहे पति-पत्नी से वारदात
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में टीबी रोड़ पर सनसिटी एवं नर्सरी के निकट मॉर्निंग वॉक से लौट रहे पति-पत्नी घटना के शिकार हो गये। बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले पर झपटा मार कर सोने की चेन लूट ली और फरार हो गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर 38 निवासी निरजंन देव जांगिड़ ने रिपोर्ट दी कि मैं अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाता हूं। 26 सितम्बर को सुबह 6.50 बजे मैं व मेरी पत्नी सैर करके वापिस लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो युवक आये।

No comments