शहीद भगत सिंह जयंती पर माल्यार्पण कर किया नमन
श्रीगंगानगर में शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती सोमवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान सीटू कार्यकर्ताओं ने रविन्द्र पथ स्थित भगत सिंह चौक पर पहुंचकर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की गई।
आज सुबह भगत सिंह चौक पर सीटू के का. प्रकाश राव, वीएस राणा, साधुराम घडिय़ाव, बॉबी पहलवान, मोनू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उनके बलिदान को नमन किया।
No comments