Breaking News

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान

श्रीगंगानगर में श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सेवा समिति की ओर से महर्षि गौतम मार्ग स्थित गौतम आश्रम में वार्षिक प्रतिभा एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की तीन पीढिय़ों को एक साथ सम्मानित किया गया। समारोह की खास बात यह रही कि मंच और माला की परंपरा का त्याग कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों, उभरते खिलाडिय़ों, समाजसेवियों, पत्रकारों, राजकीय सेवा में चयनित प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।

No comments