Breaking News

नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों को मिली राहत

श्रीगंगानगर के शिव लंगर समिति परिसर में लायंस क्लब उड़ान के तत्वावधान में तीन दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में आंखों से संबंधित समस्याओं के मरीजों को आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाएं दी जा रही हैं। रामचन्द मोदी शिविर में सेवाएं दे रहे हैं। समिति अध्यक्ष अमरनाथ अरोड़ा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मरीजों को उपचार संबंधी मार्गदर्शन देना है।

No comments