ज्यूस की रेहड़ी लगाने वाले से मारपीट
श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में वार्ड नम्बर 65 डीएवी स्कूल के निकट रहने वाले और स्कूल के निकट ही ज्यूस की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति से मारपीट कर दी गई। हमले में उसकी पत्नी भी घायल हो गये। पुलिस ने मारपीट करने वाले पिता-पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मारपीट के शिकार 46 वर्षीय पंधराम मेहरा ने रिपोर्ट दी कि वह रात को अपने घर आया। रात दस से साढ़े दस बजे के बीच रामजनक, इसके पुत्रों धीरज व अमन मेरे घर में आये। तीनों ने घर में घुस कर मेरी पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने मेरे व मेरी पत्नी उर्मिला देवी से धारदार हथियार से चोटें पहुंचाई। मेरे मुंह में जंग लगी नुकीली वस्तु डाल दी।

No comments