जिला कलक्टर ने ग्वार फसल की क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का किया अवलोकन
श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने शुक्रवार को सादुलशहर उपखंड क्षेत्र के पटवार मंडल धर्मसिंहवाला में ग्वार फसल की क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान श्री नितिन पुरोहित ने उन्हें क्रॉप कटिंग प्रक्रिया की जानकारी दी। क्रॉप कटिंग एवं फसल के वजन संबंधी आवश्यक कार्रवाई के बाद जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी भी ली। इस अवसर पर गिरदावर सेठीराम, पटवारी महेन्द्र सिंह, कपिल देव, अमित सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments