मयंक कांत सिंगल ने संभाला कार्यभार
रायसिंहनगर नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मयंक कांत सिंगल और उपाध्यक्ष विष्णु सोनी ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. सिंगल ने पालिका को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने तथा महिला सुरक्षा, शहर में सीसीटीवी कैमरे, बेहतर सफाई व्यवस्था और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाने को प्राथमिकता बताया।
उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने की बात भी कही। कार्यक्रम में एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल, मोहनपुरी महाराज, गोपाल कृष्ण मुंदड़ा, पूर्व विधायक लालचंद मेघवाल, सुभाष कालडा, सुरेंद्र मिड्ढा, अभिमन्यु मुंदड़ा, सुरेंद्र गोदारा, ओमप्रकाश सारस्वत सहित नवनिर्वाचित पार्षद व शहरवासी मौजूद रहे।

No comments