आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर विराट पथसंचलन की तैयारी तेज
श्रीगंगानगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत विजयादशमी उत्सव पर प्रस्तावित विराट पथसंचलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को लेकर गुरुवार शाम गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में बड़ी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में श्रीगंगानगर के विभिन्न उपनगरों से स्वयंसेवक शामिल हुए। संघ के जिला संघचालक अमरचंद बोरड़, जिला सह संघचालक राजेन्द्र सिंगल, नगर संघचालक डॉ. संजीव चुघ, सहित विभाग प्रचारक, जिला और नगर स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments