Breaking News

पंचायत समिति सदस्यों, प्रधान व उप प्रधान चुनाव के लिए अधिकारी नियुक्त

श्रीगंगानगर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत जिले की पंचायत समितियों के सदस्यों, प्रधान व उप प्रधान के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि सादुलशहर, श्रीगंगानगर उत्तर, श्रीगंगानगर दक्षिण, करणपुर, पदमपुर, सूरतगढ़, राजियासर, अनूपगढ़, घड़साना, विजयनगर और रायसिंहनगर पंचायत समितियों के लिए संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों को रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

No comments