जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर में विगत 8 अगस्त की रात को आदर्श पार्क से नेहरू पार्क मार्ग पर धारदार हथियारों से एक नाबालिग पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। हमले में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
जांच अधिकारी एएसआई स्वर्ण सिंह ने बताया कि विगत 8 अगस्त की रात सवा 11 बजे नाबालिग कुंवर प्रताप सिंह पुत्र सम्पूर्ण सिंह निवासी वार्ड नम्बर 11 कच्ची थेड़ी करणपुर पर हमला हो गया था। उसे गंभीर हालत में जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

No comments