सिरसा में 'सैंताली' का पोस्टर जारी
पंजाबी फीचर फिल्म 'सैंताली' के पोस्टर का बुधवार को सिरसा में विमोचन किया गया। विमोचन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोविंद कांडा ने किया। उन्होंने फिल्म निर्माता रवि चामडिय़ा और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।
कांडा ने कहा कि विभाजन देश के इतिहास की ऐसी घटना है, जिसका दर्द आज भी लोगों की यादों में है। नई पीढ़ी को इतिहास और उसके प्रभाव से जोडऩे में सिनेमा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इतिहास से जुड़कर ही बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है।
विमोचन कार्यक्रम में सुरेश गोयल सतनालीवाला, सुजाता गोयल, शुभम गोयल सतनालीवाला, नेहा गोयल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments