Breaking News

विश्व हृदय दिवस पर 27 सितंबर को मिनी मैराथन

श्रीगंगानगर में विश्व हृदय दिवस पर एसएन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से 27 सितंबर को मिनी मैराथन आयोजित होगी। अस्पताल निदेशक आरएस निर्वाण और हृदय रोग विशेषज्ञ राकेश आसेरी ने बताया कि दौड़ सुबह 5.30 बजे सेठ जीएल बिहाणी महाविद्यालय के खेल मैदान से शुरू होकर एसएन हॉस्पिटल पहुंचेगी। प्रतियोगिता पांच आयु वर्गों में होगी। विभिन्न श्रेणियों में प्रथम तीन विजेताओं को क्रमश: 11 हजार, 5100 और 3100 रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। पंजीकरण शुरू हो चुका है। कार्यक्रम में रोटरी क्लब, जय मां वैष्णो देवी स्वास्थ्य सेवा संस्था और मारवाड़ी युवा मंच भी सहयोग करेंगे। आयोजन की टी-शर्ट का विमोचन भी किया गया।

No comments