बॉर्डर एरिया से डेढ़ किलो हेरोइन बरामद, अज्ञात तस्करों पर मुकदमा
श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक हिंदूमलकोट थाना इलाके के गांव 5 सी बड़ी सुजावलपुर में पुलिस ने खेत से 1 किलो 530 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.50 करोड़ रुपए आंकी गई है।
थाना प्रभारी सुनील खोड ने बताया कि एक खेत में दो बैग में एक किलो 530 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बैग पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ है।
प्रारंभिक जांच में आशंका है कि पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिए हेरोइन के दो पैकेट ड्रॉप किये हैं। पुलिस अब ड्रोन ड्रॉपिंग और हेरोइन सप्लाई से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच में जुटी है।
x

No comments