Breaking News

श्रीविजयनगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के सुशील कुमार मिढ्ढा चेयरमैन बने

नगरपालिका श्रीविजयनगर के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुशील कुमार मिढ्ढा ने भाजपा के राजेंद्र लेघा को 5 मतों से हराकर जीत दर्ज की है। 25 सदस्यीय बोर्ड में सुशील कुमार मिढ्ढा को 15 और राजेंद्र लेघा को 10 वोट मिले हैं। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। यहां पर पालिका अध्यक्ष का चुनाव 21 सितंबर को हुआ था। रायसिंहनगर क्षेत्र के गांव बाजूवाला के नजदीक तीन पार्षदों के वाहनों पर फायरिंग की घटना के बाद मामला हाईकोर्ट पहुंच गया था।

No comments