किसानों ने रावलामंडी तहसील का घेराव कर सभा की
पर्याप्त सिंचाई पानी सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनूपगढ़ में 5 दिन से पड़ाव डाल रह किसानों ने आज रावला तहसील कार्यालय का घेराव किया। अनूपगढ़ का आंदोलन किसान मजदूर व्यापारी संघर्ष समिति के नेतृत्व में किया जा रहा है। समिति से जुड़े आंदोलित किसानों की मांग है कि आईजीएनपी के प्रथम चरण में चार में से दो समूहों का सिंचाई पानी दिया जाए और रबी की फसलों के लिए कम से कम 8 बारी सिंचाई पानी दिया जाए।
आज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माकपा नेता श्योपत मेघवाल, अनूपगढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील गोदारा और किसान नेता राजू जाट सहित अन्य किसान रावलामंडी पहुंचे और उन्होंने रावलामंडी तहसील कार्यालय का घेराव कर सभा की।

No comments