अवैध पत्थर-गिट्टी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े
डीग जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन रोकने के लिए 'ऑपरेशन पृथ्वीÓ चलाया जा रहा है। इसी के तहत सीकरी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध पत्थर-गिट्टी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देश पर की गई।
टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद टीम पालका से बलदेववास रोड पर श्मशान घाट के पास पहुंची।

No comments