Breaking News

राजस्थान के 3 बड़े शहरों में आज चुने जाएंगे मेयर, जयपुर-जोधपुर और कोटा में वोटिंग शुरू

राजस्थान के तीन बड़े नगर निगम जयपुर, जोधपुर और कोटा को आज नए मेयर मिल जाएंगे। तीनों नगर निगमों में मेयर पद के लिए सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इसके बाद मतगणना होगी। कोटा जिले की सुकेत नगर पालिका में भी चेयरमैन पद के लिए मतदान शुरू हो गया है। साथ ही श्रीगंगानगर की विजयनगर पालिका का रोका गया परिणाम भी जारी होगा। शनिवार को तीनों निगमों में डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। इसके साथ ही प्रदेश के कुल 309 निकायों में से 308 में चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

No comments