Breaking News

वोटिंग शुरू होने के बाद बवाल, कांग्रेस पार्षद हुए नाराज, बोले- गलत व्यस्था है

जोधपुर में कांग्रेस पार्षद प्रदीप गांग मतदान करने के बाद सबसे पहले बाहर आए। उन्होंने बताया कि वोट डालने के तुरंत बाद उन्हें बाहर भेज दिया गया। इस व्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसे गलत बताया। उन्होंने प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि जब सभी पार्षदों के बैठने की व्यवस्था की गई है तो मुझे बाहर क्यों भेजा गया? साथ ही भाजपा पार्षदों को जब बाहर भेजा गया तो भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने निगम का गेट खुलवाकर पार्षदों को वापस अंदर बुला लिया। भाजपा पार्षदों के दोबारा निगम में जाने पर कांग्रेस पार्षदों ने विरोध जताया।

No comments