दुग्ध उत्पादक किसानों और यूनियन ने लगाया धरना
श्रीगंगानगर जिले भर के दुग्ध उत्पादक किसान एवं श्रीगंगानगर दुग्ध यूनियन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट के समक्ष धरना लगाया गया। इस दौरान उन्होंने जिला कलक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन मेें दुग्ध उत्पादक किसान एवं श्रीगंगानगर दुग्ध यूनियन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से दुग्ध उत्पादक किसानों के हित में दूध के उचित दाम निर्धारित करने, नकली दूध पर रोक लगाने एवं पशु आहार में हो रही कालाबाजारी को रोकनेे की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि दूध के उचित भाव नहीं मिलने के कारण दुग्ध उत्पादक किसानों को आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

No comments