शिक्षक दम्पत्ति के घर से लाखों का सोना-चांदी चोरी
हनुमानगढ़ के पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र के चक 36 एसटीजी बी रामपुरा में रहने वाले शिक्षक दम्पत्ति के घर से अज्ञात चोर लाखों रुपए कीमत का सोना-चांदी चोरी करके ले गये। स्कूल में ड्यूटी करके महिला शिक्षक वापिस लौटी तो घर के ताले टूटे पड़े थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सरकारी शिक्षक जसराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि मैं व मेरी पत्नी संतोष कुमारी शिक्षक हैं। बीती 16 सितम्बर को मैं व मेरी पत्नी स्कूल में ड्यूटी पर गये हुए थे। दोपहर को सवा एक बजे मेरी पत्नी संतोष घर पहुंची तो ताले टूटे हुए थे। कमरे में रखी आलमारी व लॉकर का ताला टूटा हुआ था।

No comments