Breaking News

रोटरी का 'उत्कर्ष' सेमिनार कल देश-विदेश से जुटेंगे रोटेरियन

श्रीगंगानगर में रोटरी इंटरनेशनल से जुड़े रोटेरियनों का 'उत्कर्षÓ सेमिनार कल 20 सितंबर को राजवाड़ा रिसॉर्ट में आयोजित होगा। सेमिनार में रोटरी की सदस्यता बढ़ाने, सदस्यों को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समाज में रोटरी की सकारात्मक छवि मजबूत करने पर मंथन होगा। कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर 2027-29 आरटीएन गुरजीत एस. सेखों मुख्य अतिथि होंगे। पीडीजी शीटल शाह, आरटीडी 3131 अध्यक्षता करेंगी।

No comments