नाले में गिरा गौवंश, फायरकर्मियों ने निकाला
श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ मार्ग स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय के पास शनिवार सुबह एक गौवंश मुख्य सड़क किनारे बने नाले में गिर गया। एक जागरूक नागरिक द्वारा इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।
सूचना मिलने के तुरंत बाद फायरकर्मी मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद आमजन के सहयोग से गौवंश को नाले से बाहर निकाला।
गौवंश को नाले से निकालने में फायरकर्मी रोहित सहारण, बाऊ देवी व हरवीन सिंह की अहम भूमिका रही। गौरतलब है कि नाले में गौवंश गिरने के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई, लेकिन उनके द्वारा गौवंश को नाले से बाहर नहीं निकाला गया। फायरकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर गौवंश को नाले से बाहर निकाला।

No comments