Breaking News

पहले मैच में ठेकेदार टीम व दूसरे मैच में नगर परिषद अधिकारी-कर्मचारी विजेता रही

श्रीगंगानगर में स्वच्छता ही सेवा एवं नशा मुक्ति अभियान 2026 के अन्तर्गत शनिवार सुबह डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों, सफाई कार्मिकों एवं ठेकेदारों की टीम के मध्य क्रिकेट मैच खेले गए। नगर परिषद के सहायक अभियंता एवं वरिष्ठ सहायक विकास झोरड़ ने बताया कि एक दिवसीय प्रतियोगिता के तहत पहला मैच नगर परिषद अधिकारी-कर्मचारियों और ठेकेदारों की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें ठेकेदारों की टीम शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद अधिकारी-कार्मिकों की टीम को हराकर विजेता रही।

No comments