27 जल उपभोक्ता संगमों की मतदाता सूची होगी अपडेट
श्रीगंगानगर जल संसाधन उत्तर खंड की ओर से जिले में जल उपभोक्ता संगमों की चुनाव प्रक्रिया को लेकर मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए शिविरों का कार्यक्रम जारी किया गया है। राजस्थान सिंचाई प्रणाली के प्रबंध में कृषकों की सहभागिता अधिनियम 2000 एवं नियम 2002 के प्रावधानों के तहत होने वाले चुनाव के लिए 27 जल उपभोक्ता संगमों की मतदाता सूचियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में शिविर लगाए जाएंगे।
No comments