Breaking News

राजस्थान शिक्षक संघ का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का समापन

श्रीगंगानगर में राजस्थान शिक्षक संघ का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शनिवार को दूसरे दिन भी चहल चौक स्थित कुम्हार धर्मशाला में जारी रहा। सम्मेलन में सर्वप्रथम खुला अधिवेशन हुआ, जिसमें शिक्षकों द्वारा शैक्षिक समस्याओं सहित अन्य बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुकणा ने की। सम्मेलन संयोजक पवन छींपा, उपाध्यक्ष सौरभ बिश्नोई, जिला मंत्री मनोहर सियाग, श्रीगंगानगर की अध्यक्ष सविता कूकणा, उपाध्यक्ष ममता ज्याणी, जिला कोषाध्यक्ष सुनील यादव एवं शिवदत्त बिश्नोई मंचासीन रहे। आज दोपहर को समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुरेंद्र महर्षि एसीबीईओ सूरतगढ़ थे।

No comments