विकसित भारत जन सेवा अभियान में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
श्रीकरणपुर पंचायत समिति प्रांगण में 19 से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाले 'विकसित भारत जन सेवा अभियानÓ का शुभारंभ किया गया। नोडल अधिकारी बीडीओ सुशील कुमार डाबला की देखरेख में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराईं।
शिविर में स्वास्थ्य जांच, नि:शुल्क औषध वितरण, राशन कार्ड व खाद्य सुरक्षा संबंधी समस्याओं का समाधान, पोषण योजनाओं की जानकारी, ग्रामीण आवास, स्वच्छता, शिक्षा योजनाओं एवं छात्रवृत्ति से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं।

No comments