Breaking News

बस की टक्कर से टैम्पू के दो टुकड़े

श्रीगंगानगर सदर पुलिस थाना क्षेत्र में पदमपुर मार्ग पर सहारणावाली गणेश मंदिर टी-प्वाइंट पर रोडवेज बस की टक्कर से सब्जी से लदे टैम्पू के दो टुकड़े हो गये। हादसे में टैम्पू चालक व सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव ततारसर निवासी कालूराम पुत्र सोहनलाल कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि वह गांव में सब्जी का काम करता है। श्रीगंगानगर से टैम्पू में सब्जी लेकर गांव जा रहा था। टैम्पू चालक जसवंत सिंह निवासी रत्तेवाला था। गणेश मंदिर के निकट पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टैम्पू में टक्कर मार दी। हादसे में टैम्पू के दो टुकड़े हो गये।

No comments