कांग्रेस की पंजाब में की गई बाड़ेबंदी में पहुंची संगरिया पुलिस
नगर निकाय चुनाव को लेकर हुनमानगढ़ जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हनुमानगढ़ में निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद संगरिया पुलिस विधायक अभिमन्यु पूनिया की ओर से पंजाब में रात को पार्षदों की बाड़ेबंदी में पहुंच गई। बाड़ेबंदी में मौजूद विधायक अभिमन्यु पूनिया और संगरिया पुलिस में जमकर तकरार हुई। पुलिस का कहना था कि संगरिया पालिका के दो पार्षदों के अपहरण का आरोप है। हम इस मामले में कार्रवाई के लिए आए हैं।
विधायक पूनिया ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए पुलिस अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। सूत्रों के अनुसार जिन पार्षदों काअपहरण होना बताया जा रहा था, उन्होंने कहा कि हम यहां अपनी मर्जी से आए हैं। इसके बाद पुलिस वापस लौट आई। विधायक पूनिया और पुलिस में हुई तकरार का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आज सुबह जैसे ही विधायक समर्थका और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस की कार्रवाई का पता चला तो उन्होंने थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया।

No comments