सभापति चुनाव : अब 'एक रात' का इंतजार, किस खेमे में कितने पार्षद?
श्रीगंगानगर नगर परिषद सभापति चुनाव के लिए अब महज एक दिन बचा है। 21 सितंबर को दोपहर तक साफ हो जाएगा कि 65 पार्षदों वाली परिषद की कमान किसके हाथ आती है। चुनाव परिणाम में भाजपा 30, कांग्रेस 17 और निर्दलीय 18 पार्षद जीते हैं। बहुमत का आंकड़ा 33 है। यानी कुर्सी का फैसला केवल संख्या से नहीं, आखिरी वक्त के समर्थन और मतदान के समीकरण से होगा।
बाड़ाबंदी में रखे गए पार्षदों को सोमवार सुबह शहर के आसपास लाए जाने की चर्चा है। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से चल रही सियासी कवायद का अंतिम दौर शुरू हो जाएगा। एक तरफ भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अजय दावड़ा हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा से अलग होकर निर्दलीय मैदान में उतरे संजय मूंदड़ा हैं। दावड़ा को कमल और मूंदड़ा को कैमरा चुनाव चिह्न मिला है।

No comments