बदमाशों की गुंडागर्दी, बाइकों व घरेलू सामान को बना दिया कबाड़
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में एसएसबी रोड़ से आगे ढाल कॉलोनी में बीती देर रात बदमाशों ने घर में घुस कर खूब तांडव मचाया। तलवारों, लोहे की रॉड़ व लाठियों से घर में खड़ी दो बाइकें, घरेलू सामान को तोड़ कर कबाड़ घर बना डाला। पुलिस की हठधर्मिता देखो, पीडि़त परिवार थाने गया तो परिवाद तक नहीं लिया गया। शहर में गुुंडों का राज है और आदमी दशहत में है।
पीडि़त अभिषेक नायक पुत्र बृजलाल नायक ने बताया कि रात करीब डेढ़-दो बजे तीन दर्जन से अधिक हथियारबंद लोग जबरन घर में घुस गये। हमने गेट नहीं खोला तो तलवारों लोहे की रॉड, सरिए से गेट तोड़ कर हमलावर अंदर आ गये। पूरे परिवार ने कमरे में कैद होकर दरवाजे के आगे आलमारी लगा कर अपनी जान बचाई। बच्चों की चीख पुकार मच गई।
No comments