दुग्ध सप्लाई करने वाले युवकों पर किया हमला
हनुमानगढ़ जंक्शन-टाउन मार्ग पर पुल के निकट हुटर लगी गाड़ी में सवार आधा दर्जन हथियारबंद लोगों ने दुग्ध सप्लाई वाहन को रोक कर उसके चालक, परिचालक व हैल्पर पर हमला कर दिया। जंक्शन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हथियारबंद लोगों ने दुग्ध वाले वाहन के आगे अपनी गाड़ी लगा कर रोका और बोले हमारी गाड़ी को ओवरटेक क्यों किया।
पुलिस के अनुसार आरएचबी कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय सुरेश कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दी कि मेरी गाड़ी सरस डेयरी में हनुमानगढ़-गोगामेड़ी रूट पर चलती है। गाड़ी का चालक विजय, परिचालक सतपाल व हैल्पर रोहित दुग्ध सप्लाई करके वापिस जंक्शन आ रहे थे। जंक्शन-टाउन के बीच पुल क्रॉस करते ही हुटर लगी एक गाड़ी दुग्ध वाली गाड़ी के आगे रूकी और गाड़ी सवार लोगों ने कहाकि हमारी गाड़ी को ओवरटेक क्यों किया।

No comments