युवक को कनाडा में पीआर-वीजा दिलाने का झांसा, सवा 18 लाख ठगे
श्रीगंगानगर के ग्रामीण इलाके के एक युवक को कनाडा की पीआर, वीजा दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली गई।
पीडि़त युवक ने काफी समय तक इंतजार किया। आखिरकार उसे सेंटर संचालक दम्पत्ति सहित कई जनों पर मुकदमा दर्ज करवाना पड़ा।
कोतवाली पुलिस के अनुसार हरमनदीप सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह कनाडा में जाना चाहता था। एक विज्ञापन देखने के बाद मैंने अगस्त 2023 में मुखर्जीनगर में स्थित मैपल एज्यूकेशन कंसलटेंसी सर्विसेज में सम्पर्क किया।

No comments