Breaking News

सभापति चुनाव से पहले हनुमानगढ़ में सियासत गर्माई

हनुमानगढ़ नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले शहर में सियासत गर्मा गई है। जंक्शन थाना पुलिस की ओर से निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल, उनकी पत्नी संतोष बंसल, तत्कालीन ईओ भंवरलाल सोनी सहित पांच जनों के खिलाफ गुुरुवार रात को मुकदमा दर्ज होने के बाद विधायक समर्थक आक्रोशित हो गए। उन्होंने आज सुबह 9 बजे जंक्शन के अग्रसेन भवन में महापंचायत बुलाई। महापंचायत में वक्ताओं ने राज्य सरकार व भाजपा नेताओं पर सत्ता का दुरुपयोग कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर विधायक गणेश राज को परेशान किया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। आज विधायक बंसल की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान नेताओं ने विधायक बंसल व उनकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज करवाया है।

No comments