Breaking News

प्राचीन बाबा रामदेव हनुमान मंदिर से निकली कलश यात्रा

श्रीगंगानगर के इन्द्रा कॉलोनी की गली नम्बर 4 नजदीक श्री गौशाला स्थित प्राचीन बाबा रामदेव हनुमान मंदिर से लोक देवता बाबा रामदेव जी के भक्तों द्वारा शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल लोक देवता बाबा रामदेव जी महाराज सहित अन्य देवी-देवताओं की विभिन्न सचेतक झांकियां मुख्य आकर्षण रही। छोटे बच्चों की भी झांकियों में भागीदारी रही। वहीं महिलाएं भी कलश सिरोधार्य किए हुए थी। बैण्ड बाजों के साथ निकली शोभायात्रा का शहर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

No comments