जागरण से घर लौट रहे परिवार पर हमला
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में गांव चौहिलावाली में स्थित बबूता महाराज मंदिर में आयोजित जागरण से घर लौट रहे परिवार पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। शोर शराबा सुन कर ग्रामीण मौके पर दौड़े तो हमलावर फरार हो गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी नीरज स्वामी पुत्र इन्द्राज स्वामी ने रिपोर्ट दी कि रात साढ़े 12 बजे मैं, मेरा साथी मोहित गोदारा अपने परिवार के साथ जागरण से वापिस घर आ रहे थे। रास्ते में हैप्पी नायक, इसका भाई विक्की नायक बाइक लेकर खड़े थे। मेले से खरीदा बाजा बजा कर हुड़दंग करने लगे। मना करने पर हमें देखने की धमकी दी और उस वक्त दोनों युवक वहां से चले गये।

No comments