Breaking News

अब दावड़ा-मूंदड़ा में सीधा मुकाबला!

श्रीगंगानगर नगर परिषद सभापति चुनाव में अब मुकाबला सीधे भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अजय दावड़ा और निर्दलीय संजय प्रकाश मूंदड़ा के बीच होगा। सभापति पद के लिए मैदान में रहे अन्य सभी प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन भाजपा के गौरव मित्तल, कांग्रेस के अनूप सिंह बाजवा और सुशील चावला ने पर्चा वापस ले लिया। इससे पहले निर्दलीय प्रत्याशी दयाराम कुलचानिया भी नाम वापस ले चुके थे। अब पांच प्रत्याशियों का मुकाबला सिमटकर दो पर आ गया है।

No comments