गुस्साए किसानों ने घड़साना एसडीएम कार्यालय को घेरा, प्रशासन ठप
सिंचाई पानी सहित विभिन्न मांगों को लेकर घड़साना एसडीएम कार्यालय पर पड़ाव डालकर आंदोलन कर रहे किसानों ने शुक्रवार को प्रशासन ठप कर दिया। किसानों की ओर से की गई घोषणा के अनुसार किसानों के जत्थे ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सुबह 9 बजे घड़साना पहुंचने शुरू हो गए।
किसानों ने अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों को आड़ा-तिरछा कर एसडीएम कार्यालय के बाहर खड़ा कर दिया, जिससे जाम की स्थिति बन गई। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएस कार्यालय के गेटों और आम रास्तों पर बेरिकेड्स लगाए हैं। मगर किसानों ने बेरिकेड्स के पास ट्रैक्टर-ट्रालियों को रोक दिया। इससे एसडीएम कार्यालय में आवाजाही बंद हो गई।
दोपहर तक ट्रैक्टर-ट्रालियों पर किसानों के जत्थों का पहुंचने का सिलसिला जारी था। उधर एसडीएम कार्यालय पर महापड़ाव स्थल पर किसानों की सभा जारी थी।

No comments