Breaking News

जयपुर में जंगलों से निकलकर अफसरों की वीआईपी कॉलोनी में घुसी फीमेल लेपर्ड

जयपुर में झालाना के जंगलों से निकलकर इंसानी बस्तियों की तरफ रुख करने वाले लेपर्ड की हलचल ने एक बार फिर वन विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अरण्य भवन के ठीक पास स्थित पॉश 'फॉरेस्ट कॉलोनीÓ में पिछले तीन सप्ताह से लगातार घूम रही एक मादा लेपर्ड को आखिरकार वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सफलता पूर्वक पिंजरे में कैद कर लिया है। आज सुबह लेपर्ड को सुरक्षित तरीके से आमागढ़ ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में रिलीज किया गया, जिससे इलाके के निवासियों और वन अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

No comments